संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। घरौंडा शहर में हुए दो हादसों में दो लोगों की जान चली गई। इनमें एक व्यक्ति को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दूसरे मामले में कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वार्ड नंबर 10 निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि एक जून को उसका 20 वर्षीय बेटा रोहित दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था। उसके साथ उसके दोस्तों की एक और बाइक थी। एक बाइक उसका बेटा चला रहा था। जब वह डीआरडीओ भवन के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने उनकी बाइक के पीछे टक्कर मार दी। जिससे उसके बेटे और पांच दोस्त सड़क पर गिर गए। उन्हें करनाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया। दूसरे मामले में वार्ड नंबर 15 घरौंडा निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसे कमल ने बताया कि 31 मई को वह घरौंडा के नए बस अड्डे पर मौजूद था। शाम को उसके पिता सतीश कुमार नए बस अड्डा के बाहर से निकल रहे थे तभी रेवाड़ी डिपो की बस के चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता जमीन पर गिर गए। उन्हें डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया जहां पिता ने दम तोड़ दिया।