माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। उत्तर रेलवे मंडल के अंबाला दिल्ली रेलमार्ग पर वीरवार रात करीब नौ बजे हरिद्वार से बीकानेर तक जाने वाली बीकानेर एक्सप्रेस में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान चार बार चेन खींचकर ट्रेन को रोका गया।
इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को जमकर पीटा। हाथों में कड़े लिए कुछ युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जैसे ही ट्रेन करनाल स्टेशन पर रुक कर चली तो झगड़ा फिर शुरू हो गया। इसमें एक पक्ष ने ट्रेन की चेन खींच दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
तभी कुछ युवक स्टेशन पर उतरकर रेलवे पटरी के सहारे भाग गए। पुलिस के हाथ केवल दो लोग ही लगे। इसके कुछ समय अंतराल के बाद ट्रेन फिर चली लेकिन तीन बार चेन खींचकर फिर ट्रेन को रोका गया। आरपीएफ अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी बाद में समझौता हो गया था। इस पर उनको छोड़ दिया गया है।