फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पंचायत के दौरान दो पक्ष भिड़े बछड़े को पीटने का था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/कुंजपुरा। कुंजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जडौली में बछड़े को मारने के पुराने विवाद में शुक्रवार की रात को हुई पंचायत के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पर डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। अरविंद और विक्की घायल हो गए। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में कुंजपुरा थाना पुलिस ने अरविंद की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव जड़ौली के विक्की और अरविंद ने बताया कि उनके गांव के महेंद्र और कांता ने एक सप्ताह पहले बछड़े को डंडे से पीटा था। इसकी शिकायत उन्होंने कुंजपुरा थाने में दी थी। इस पर आरोपी पक्ष रंजिश मानने लगा था। विवाद को निपटाने के लिए गांव के पंचायत घर में पंचायत बुलाई गई थी। पुलिस के अनुसार अरविंद ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पंचायत के बीच में महेंद्र, अश्वनी, माखन, अशोक, गुलशन और उनके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। जगदीश, विनोद, राजवीर, तिलक राज, पंकज चावला, अनिल और बालु भी उनके साथ आ गए और हमला किया। कुंजपुरा थाना के जांच अधिकारी राजकुमार का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुराने मामले में दोनों पक्षों की बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें