करनाल।
करनाल लेडीज सर्किल 185 ने प्रोजेक्ट आयुष्मान के तहत दो नर्सिंग यूनिट का शुभारंभ किया है। एक यूनिट मिमानी हॉस्पिटल व दूसरी महाबीर दल में स्थापित की गई है। प्रतीक भाटिया ने बताया कि इन दोनों नर्सिंग यूनिट का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। समारोह में उदिची, पल्लवी, रुपांशी, आरुषि एवं सचिव भावना, कोषाध्यक्ष प्राची आदि ने भागीदारी निभाई। अध्यक्ष आरुषि जैन, उपाध्यक्ष रुपांशी, पुनीत एवं टीआर अर्पित भी उपस्थित रहे। संवाद