इंद्री। कस्बे में मंगलवार को जय श्री गणेश महोत्सव मंडल इंद्री की ओर से 16वां गणपति विसर्जन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विशाल शोभायात्रा निकाली गई। गणपति प्रतिमा की शोभायात्रा कस्बे के बाजारों से होती हुई पश्चिमी यमुना नहर के इंद्री स्थित पुल के समीप पहुची। यहां गणपति का विसर्जन किया गया।
विसर्जन से पहले आचार्य रामलाल ने गणपति की पूजा अर्चना की। श्री गणेश महोत्सव मंडल इंद्री के प्रधान आदिक राव ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव मंडल इंद्री की ओर से गणपति स्थापना एवं विसर्जन कार्यक्रम 27 अगस्त को शुरू किया गया था। इंद्री के शिव मंदिर में 4 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में श्री गणेश महोत्सव मंडल इंद्री के सदस्य पवन बंसल, जयदेव वर्मा, सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
142.... इंद्री भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन करने जाते श्रद्धालु। संवाद