फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में गई व्यक्ति की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। 9 दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ज्ञासु राम निवासी डाचर ने बताया कि उसका छोटा भाई जयपाल 19 जून को बाइक से निसिंग गया था। रात करीब सवा नौ बजे जब वापस आ रहा था डाचर के बिजली बोर्ड के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसको काफी चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से उसे कल्पना चावला अस्पताल ले जाया गया जहां दो दिन उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। तीन दिन पश्चात उसने पीजीआई में दम तोड़ दिया। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें