फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर दो हत्याएं, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग जगहों पर दो व्यक्तियों की हत्या हो गई है। इसमें एक मृतक गांव रांवर और दूसरा गांव अमृतपुर कलां का रहने वाला है। दोनों वारदातों में से एक में रिकवरी एजेंट को जहर खिलाकर मार दिया गया, तो दूसरी घटना में मजदूर के चेहरे पर गंभीर चोट मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने इन दोनों मामलों में शवों को कब्जे में लेकर उनका कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज के शवगृह में पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। दूसरी ओर, दोनों मामलों में मधुबन व सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल दोनों मामलों में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पहला केस-
घर से बुलाकर ले गए थे अज्ञात, मैदान में मिला शव
गांव रांवर निवासी सुल्तान की पत्नी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति सुल्तान 36 वर्षीय मजदूरी का काम करता है। सोमवार शाम को करीब 4 बजे उसे घर से कोई बुलाकर ले गया था। रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसकी कई जगह पर तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह गांव के लोगों ने उसका शव रामलीला मैदान के समीप देखा और उन्हें सूचना दी। जब मौके पर जाकर देखा तो चेहरे पर गहरे चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पूनम ने बताया कि उसके पति की बेरहमी से हत्या की गई है। इस हत्या के बाद गांव के लोग सहमे हुए हैं। परिवार में मातम का माहौल है। मगर आरोपियों के बारे में अभी तक संबंधित थाना पुलिस के पास कोई लीड नहीं है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वह आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
सुल्तान की पत्नी पूनम की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी हत्या के कारणों को पता नहीं चला है।
विज्ञापन

संजीव मलिक, मधुबन थाना प्रभारी।
दूसरा केस
जिसके पास करता था काम, उसी पर जहर देने का आरोप
गांव अमृतपुर कलां निवासी अजय ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई विजय (21) करनाल में संदीप मलिक के पास नौकरी करता था। जिसका लोन की राशि रिकवरी करने का काम है। संदीप ने मुगल कैनाल में स्थित एक दुकान में अपना ऑफिस बनाया हुआ है। मृतक के भाई के अनुसार कुछ दिन से उसका भाई विजय काफी परेशान रहता था। जब उससे परेशानी पूछी गई तो उसने कहा कि संदीप उसे लगातार परेशान कर रहा है और उसे पूरे न होने वाले रिकवरी के टारगेट दे रहा है। वह ईमानदारी से अपना काम कर रहा है और रिकवरी के रुपये भी नियमित रूप से संदीप को लकर दे रहा है। लेकिन कई बार संदीप रुपये लेकर मुकर जाता है। मगर अब संदीप उसके भाई को धमकी दे रहा था कि रिकवरी के रुपये वह अपने घर से लाकर दे। जबकि वह रुपये उसका भाई पहले ही संदीप को दे चुका था। अजय के अनुसार विजय ने पूछने पर बताया था कि 22 मार्च को संदीप ने उसे बुलाया है। उसके बाद उसी दिन उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया कि उसका भाई विजय गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती है। इसके बाद जब परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो देखा कि विजय की हालत काफी खराब थी। अजय ने पुलिस को बताया कि गंभीर हालत के दौरान विजय ने ही उसे बताया कि संदीप ने उसे कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया है। इसके बाद उसे अपने पास बंधक भी बनाकर रखा। बातचीत के दौरान ही विजय बेहोश हो गया। जब उसकी डाक्टरी जांच की गई तो वह मर चुका था। थाना सिटी में भाई अजय की शिकायत पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें