फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौंडा में दो और लोगों को डेंगू

Sun, 20 Oct 2013 09:27 PM IST
घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र व आसपास के गांवों में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी इस बीमारी के कई मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इससे शहर के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हेल्थ विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाने पर लोगों के साथ-साथ शहर की सामाजिक संस्थाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। पिछले एक माह से शहर व आसपास के गांवों में डेंगू का सिलसिला चल रहा है।

हेल्थ विभाग ने डेंगू को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जिस कारण बुखार से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शहर में अभी तक दो दर्जन लोगों को इस बीमारी की पुष्टि हुई है। रविवार को रेलवे रोड निवासी कृष्णा व मंडी दीपचंद में एक युवक को डेंगू की पुष्टि हुई है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे मामलों से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


वहीं, लोगों को हेल्थ विभाग की ओर से कोई मदद नहीं दी जा रही है, यहां तक कि फॉगिंग तक नहीं की गई है। शहर व आसपास के गांवों मे बढ़ रहे प्रकोप से हेल्थ विभाग की नींद भले ही नहीं टूटी हो लेकिन लोगों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं में भी विभाग के प्रति गुस्सा पनप गया है।

रविवार को आईएसी के सदस्य जेपी शेखपुरा ने कहा कि शहर में आसपास के गांवों में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है लेकिन हेल्थ विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। उन्होंने हेल्थ विभाग को चेताया कि अगर विभाग ने शीघ्र बुखार के रोकथाम के लिए कदम नहीं उठाएं तो आईएसी प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी।

शहर के वार्ड पांच में डेंगू से दहशत
नगर निगम के वार्ड पांच में डेंगू बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र के हर दूसरे घर में लोग डेंगू से पीड़ित हैं। वार्ड के लोग स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

वहीं, वार्ड की पार्षद कमलेश लाठर भी विभाग पर शिकायत देने के बावजूद फॉगिंग नहीं कराने का आरोप मढ़ रही है। कमलेश लाठर ने बताया कि वार्ड पांच में फूसगढ़, विकास नगर, राजीवपुरम, दुर्गा कॉलोनी, पृथ्वी विहार, कर्ण विहार और अन्य क्षेत्र आते हैं।

ये शहर के बाहरी क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों में पिछले एक महीने से डेंगू और अन्य मच्छर जनित बुखार फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को इसके संबंध में शिकायत कई बार दी जा चुकी है। यहां पर फॉगिंग तक नहीं कराई गई। लोगों का गुस्सा प्रशासन पर भड़क रहा है।

समाजसेवी रोहताश लाठर, ईश्वर चौहान, सरदार जसविंदर सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजेश, रेखा, पूजा शर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में हर घर में कोई न कोई सदस्य बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन


अधिकतर लोगों को डेंगू है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। इन लोगों ने मांग करते हुए कहा कि यदि क्षेत्र में फॉगिंग नहीं कराई गई तो सरकार और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें