फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डेंगू के दो और मरीज मिले, 233 हुई संख्या

Mon, 01 Dec 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में रविवार को डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 233 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 1584 घरों में डेंगू लार्वा की जांच की, जिसमें 32 घरों में लार्वा मिला और 10 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। विभाग की टीम ने डेंगू के लक्षण मिलने पर 83 लोगों की अलाइजा जांच की। अब तक कुल 17042 लोगों की जांच की जा चुकी है। विभाग की शहरी और ग्रामीण 166 टीमें अब तक कुल 14,36,123 घरों में डेंगू लार्वा की जांच कर चुकी है। इनमें से कुल 11107 घरों में लार्वा मिला और 4774 मकान मालिकों को नोटिस थमाया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें