करनाल। जिले में शुक्रवार को डेंगू के दो मरीज और मिले हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 212 तक पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा करनाल में 110, इंद्री में 37, कुंजपुरा में 17, घरौंडा में 10, निसिंग में 10, तरावड़ी और सांभली में 9-9, बल्ला में 6, असंध में 2 और निगदू व पाढ़ा में एक-एक मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 3521 घरों में डेंगू लार्वा की जांच की, जिनमें से 21 घरों में लार्वा मिला। 20 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। विभाग अब तक 1393756 घरों में डेंगू लार्वा जांच कर चुका है। इनमें से 10711 घरों में लार्वा मिला और 4632 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। विभाग ने शुक्रवार को डेंगू के लक्षण मिलने पर 155 लोगों की अलाइजा जांच की। वहीं, अब तक विभाग कुल 15814 लोगों की अलाइजा जांच कर चुका है। संवाद