फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कोरोना के दो और मरीज मिले, 11 सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कोरोना के दो और मरीज मिले हैं जिसके बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 11 हो चुकी है। इनमें एक महिला और दूसरा पुरुष है जिनकी उम्र 30 से 35 के बीच है। दोनों मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। एक जिले में ही पब्लिक डीलिंग का काम करता है, जो किसी के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। वहीं महिला भी किसी के संपर्क में आने से संक्रमित पाई गई है। दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। अब तक जिले में 15 संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से चार ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल से छह, तीन मेडिकल कॉलेज, चार सांभली सीएची और घरौंडा सीएचसी से 10 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। कोविड की नोडल अधिकारी डॉ. अन्नू शर्मा का कहना है कि आमतौर पर मरीजों को बुखार, बदन दर्द या गले में खराश जैसे लक्षणों के लिए वही सामान्य दवाएं दी जा रही हैं, जो वायरल बुखार में दी जाती हैं। उनका इलाज इस समय केवल सामान्य बुखार में दी जाने वाली दवाओं से ही किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें