फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Aug 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी के लठमारन मोहल्ला में 24 जुलाई के गोलीकांड में सीआईए-2 टीम ने दो और आरोपी गिरफ्तार किए। इनकी पहचान गांव चोली निवासी हर्षदीप उर्फ हरशु और लक्की उर्फ गंजा के रूप में हुई। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में नौ गिरफ्तारियां हो गई हैं। सीआईए-2 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि जगाधरी के लठमारन मोहल्ला निवासी मोहित शर्मा ने शिकायत दी थी कि 24 जुलाई को उनके घर रिश्तेदार अरुण ने साथियों संग घुसकर उस (मोहित) पर गोलियां चलाई। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें