शहर के कमेटी चौक पर युवकों ने जोश में आकर एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस कर्मचारी नरेंद्र सिंह की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने इंद्री एरिया के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पुलिस कर्मचारी नरेंद्र सिंह से मारपीट की गई है। इसके आरोप में जोगिंद्र कुमार वासी धौलपुरा, जसबीर सिंह वासी उड़ाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दीपावली को लेकर शहर में भीड़ अधिक है, इसलिए पुलिस कर्मचारी सुरक्षा की दृष्टि से बाजार में तैनात हैं। सोमवार को कमेटी चौक पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी नरेंद्र सिंह से आरोपियों ने मिलकर मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर केस दर्ज किया।