फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सोलर सिस्टम पर दो लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बिजली निगम योजना के पहले चरण में जिले के दो लाख उपभोक्ताओं को सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाने पर सब्सिडी देगा। योजना तीन चरणों में लागू की जाएगी। सोलर सिस्टम लगाने वाले उपभोक्ताओं को ब्याज मुक्त किस्तों की सुविधा मिलेगी। अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह के अनुसार, एक किलोवाट सोलर सिस्टम लगाने पर कुल लागत करीब 78 हजार रुपये आती है, लेकिन सब्सिडी मिलने के बाद उपभोक्ता को केवल करीब 18 हजार रुपये ही खर्च करने पड़ेंगे। दो किलोवाट सिस्टम की लागत करीब 80 हजार रुपये आती है, जिसमें से लगभग 60 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। राज्य सरकार भी अलग से 25 हजार रुपये तक की सहायता दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें