फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भगवान को स्वर्ण पालकी में कराया नगर भ्रमण...

Mon, 16 Feb 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
रामलीला भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन करते आचार्य विनिश्चय सागर।
विज्ञापन
करनाल। आचार्य विनिश्चय सागर के संघ के मुनि प्रांचाल सागर, मुनि प्रवीर सागर, मुनि प्रत्यक्ष सागर, क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर ससंघ करनाल पहुंचे। मज्जिनेन्द्र पार्श्वनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव व विश्व शांति महायज्ञ में भाग लेेंगे। मुनि संघ का सैकड़ों जैन समाज के अनुयाईयों ने स्वागत किया। भगवान को स्वर्ण पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराते हुए रामलीला भवन में आसन पर विराजमान किया। मुख्य प्रतिष्ठाचार्य विद्वान पंडित जयकुमार निशांत, सह प्रतिष्ठाचार्य 10 नमन भैया व पंडित पवन कुमार जैन ने जैन ध्वज पचरंगा का आरोहण किया। विरेश जैन, मुकेश जैन धरणेंद्र जैन, रितू जैन व पूनम जैन ने आचार्य केपाद प्रक्षालन, पीयूष जैन आचार्य को शास्त्र भेंट किए। कार्यक्रम में आचार्य विनिश्चय सागर महाराज ने कहा कि पंच कल्याणक मानव से तीर्थंकर बनने की प्रक्रिया हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें