फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कैंटर की टक्कर में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-44 पर बलड़ी चौक के पास शुक्रवार सुबह ट्रक-कैंटर की टक्कर में दोनों गाड़ियों के चालकों की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक यूपी व पंजाब के रहने वाले थे। हेडकांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि वे सुबह गश्त पर एनएच-44 पर मौजूद थे। सुबह करीब पांच बजे चंडीगढ़ की तरफ से एक ट्रक रुका और उसका चालक नीचे उतरकर उसको चैक करने के लिए पीछे पहुंचा था। तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने सीधी टक्कर मार दी। जब उन्होंने जाकर देखा तो दोनों गाड़ियों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश निवासी विनोद कुमार चंडीगढ़ से पंखे लेकर दिल्ली जा रहा था। कैंटर चालक लुधियाना पंजाब निवासी पवन कुमार पार्सल लेकर चंडीगढ़ से आ रहा था। दोनों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। जो दोपहर तक करनाल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें