फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से बबली के बेटे ने दी थी कपिल की सुपारी, दो पड़ोसियों ने ही करवाई थी बदमाशों से पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अंजनथली के कपिल की हत्या करने के लिए रैकी करने वाले गांव के ही दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस हमला करने वाले बदमाशों का पता लगा रही है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि बबली हत्याकांड में रैकी के आरोपी कपिल पर हमला करवाने वाला अमेरिका में रह रहा बबली का बेटा है। उसी ने पूरी साजिश रची थी। उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। उधर, दूसरी तरफ मामले में पूछताछ के लिए बबली के भाई नरेश अंजनथली को जिला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी वीरेंद्र सैनी ने बताया कि मामले की जांच करते हुए सीआईए-2 के एएसआई प्रवीन कुमार की टीम ने गुरुवार को गांव अंजनथली से गुप्त सूचना के आधार पर अंजनथली निवासी विनोद व गौरव को गिरफ्तार किया। इस दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बबली हत्याकांड में कपिल का नाम आया था। अमेरिका में रह रहा बबली का बेटा सागर पिता की हत्या का बदला लेना चाहता था। इसलिए सागर के कहने पर रैकी कर कपिल के घर की जानकारी उनके द्वारा ही बदमाशों को दी गई थी। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड दिया गया है, ताकि आरोपियों से उपरोक्त मामले के कुछ और पहलुओं पर गहनता से पूछताछ कर जानकारी हासिल की जा सके। जाएगी।
पांच को लगी थी गोली
20 फरवरी की सायं गांव अंजनथली में अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इसमें पांच लोगों को गोलियां लगी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो सामने आया कि कपिल की हत्या करने के इरादे से तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा फायरिंग की थी। फायरिंग में कपिल, फूल कुमार, सिमरजीत सिंह, पूजा पुत्री बलवान, रिकू पुत्र बलवान घायल हुए थे। कपिल के पिता अंजनथली निवासी सतपाल के ब्यान पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मुखबिर की भूमिका में रहा था कपिल
हमलावरों का निशाना कपिल था। कपिल कुछ दिन पहले ही जमानत पर आया था। कपिल अंजनथली की पूर्व सरपंच सुमन के पति सुरेश उर्फ बबली हत्याकांड में जेल में था। कपिल पर आरोप था कि उसने बबली हत्याकांड में मुखबिर की भूमिका निभाई थी।
बबली और विकास की हो चुकी है हत्या
29 जुलाई, 2018 की सुबह गांव अंजनथली में बदमाश कृष्ण दादूपुर के साथ मिलकर जबरा ने एक डॉक्टर की दुकान में बैठे बबली उर्फ सुरेश को गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद जीटी रोड पर 19 जनवरी, 2019 को सरेआम दादूपुर खुर्द निवासी विकास उर्फ पिंटू की हत्या की गई थी। इसी रंजिश को लेकर आपस में गैंगवार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें