फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चोरी की केबल ले जाते करनाल के दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-2 टीम ने पेप्सी पुल बड़ौली मार्ग के पास करनाल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वे फर्जी नंबर प्लेट लगे एक कैंटर में चोरी की केबल ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से तांबे और एल्युमीनियम की कटी हुई केबल व कैंटर बरामद किया। बरामद केबल की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये और कैंटर की कीमत 3.90 लाख रुपये आंकी गई है। सीआईए-2 के प्रभारी सुभाष ने बताया कि 19 नवंबर की शाम पुलिस टीम को सूचना मिली थी। उन्हें संदिग्ध कैंटर में चोरी की केबल आने की जानकारी मिली। टीम ने नाकाबंदी कर कैंटर को रुकवाया। चालक कमल और क्लीनर वीरू निवासी गांव पिंगली, जिला करनाल, भागने लगे लेकिन पकड़े गए। थाना सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें