फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रदेश स्तर पर पुरस्कार जीतीं दो छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग की दो छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन किया। बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा किरण और रितु ने प्रदर्शनी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी पंडित चिरंजी लाल राजकीय महाविद्यालय करनाल में आयोजित की गई थी। विजेताओं को प्रिंसिपल डॉ. सुभाष शर्मा, विज्ञान प्रदर्शनी कमेटी अध्यक्ष राम प्रताप, डॉ. भारत छाबड़ा, रसायन विभाग अध्यक्ष डॉ. एकता अरोड़ा ने मुंह मीठा कराकर बधाई दी।
विज्ञापन


छात्राओं ने बताया कि उनके मॉडल का विषय ह्यूमैनिटीज लास्ट होप कार्बन डाइऑक्साइड कैप्चर रहा। छात्राओं ने कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज टेक्नोलॉजी जो वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशेषित कर ईंधन या अन्य मूल्यवान उत्पादों में परिवर्तन करती है ऐसी प्रणालियों के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि कैसे पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड बढ़ने से ग्लोबल वार्मिंग हो रही है जो जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार है। इस तकनीक के उपयोग से तेल की रिकवरी का उदाहरण भी दिया जिससे कार्बन डाइऑक्साइड को धरती में इंजेक्ट करके एनहैंस्ड तेल रिकवरी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें