फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीआरआई: दूध में एलर्जी का प्रोटीन हटाया, मांसपेशियां बढ़ाईं, भैंस में दो आनुवंशिक बदलाव; मंजूरी का इंतजार

Sun, 29 Nov 2026 10:26 AM IST
Naveen राम सारस्वत, करनाल

सार

करनाल स्थित एनडीआरआई के वैज्ञानिकों ने क्रिस्पर-कैस जीनोम एडिटिंग तकनीक की मदद से भैंस में एक साथ दो बड़े आनुवंशिक बदलाव करने में सफलता हासिल की है। फिलहाल यह भैंस पूरी तरह स्वस्थ है और अनुसंधान के दायरे में है।
विज्ञापन
एनडीआरआई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के वैज्ञानिकों ने जीनोम एडिटिंग तकनीक से भैंस में एक साथ दो आनुवंशिक बदलाव किए हैं। जीन संपादित भैंस के दूध में एलर्जी से जुड़े बीटा लैक्टोग्लोब्युलिन प्रोटीन का निर्माण रोका गया है। साथ ही मांसपेशियों का विकास बढ़ाने के लिए बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, व्यावसायिक उपयोग के लिए इस भैंस को जारी करने से पहले सरकार की मंजूरी का इंतजार है।

भैंस के दूध में बीटा लैक्टोग्लोब्युलिन (बीएलजी) नाम का प्रोटीन पाया जाता है। कुछ लोगों में यह एलर्जी की प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है। वैज्ञानिकों ने क्रिस्पर-कैस तकनीक से बीएलजी जीन में बदलाव किया है, ताकि दूध में इस प्रोटीन का निर्माण रोका जा सके।
विज्ञापन


दूसरा बदलाव मायोस्टैटिन (एमएसटीएन) जीन में किया गया है। यह जीन मांसपेशियों की वृद्धि को नियंत्रित करता है। इसमें बदलाव से मांसपेशियों के विकास पर लगने वाला प्राकृतिक नियंत्रण कम होता है। इस प्रभाव को वैज्ञानिक भाषा में डबल मसलिंग कहा जाता है।

Trending Videos

अभी किसानों और बाजार तक नहीं पहुंचेगी भैंस

डॉ. एमएल जाट के अनुसार, जीनोम एडिटिंग कृषि और पशुपालन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण तकनीक है। आईसीएआर के संस्थानों में फसल विज्ञान, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य और सूक्ष्मजीवों के क्षेत्र में भी इस पर काम हो रहा है। एनडीआरआई की तैयार भैंस को किसानों तक पहुंचाने और व्यावसायिक उपयोग में लाने से पहले सरकारी मंजूरी जरूरी है। इसके लिए जैव सुरक्षा, पशु स्वास्थ्य, प्रजनन क्षमता और खाद्य सुरक्षा जैसे पहलुओं का मूल्यांकन करना होगा। मंजूरी मिलने तक भैंस अनुसंधान के दायरे में ही रहेगी। भैंस स्वस्थ है और उसमें दोनों आनुवंशिक बदलावों की सफलता की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

पहला बदलाव : बीएलजी जीन
  • दूध में एलर्जी से जुड़े बीटा लैक्टोग्लोब्युलिन प्रोटीन का निर्माण रोकने का प्रयास।

दूसरा बदलाव : एमएसटीएन जीन
  • मांसपेशियों की वृद्धि पर प्राकृतिक नियंत्रण कम करने का प्रयास।
  • तकनीक : क्रिस्पर-कैस
  • डीएनए में लक्षित बदलाव करने की तकनीक।
  • वर्तमान स्थिति : सरकारी मंजूरी का इंतजार
  • मंजूरी से पहले जैव सुरक्षा, पशु स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा का मूल्यांकन होगा।
जीन संपादन
जीनोम एडिटिंग (या जीन संपादन) एक ऐसी तकनीक है जिससे किसी जीव के डीएनए में विशिष्ट स्थानों पर आनुवंशिक सामग्री को जोड़ा, हटाया या बदला जाता है। इससे पौधों, जीवाणुओं और जानवरों सहित कई जीवों के गुणों और बीमारियों के जोखिम को प्रभावित किया जा सकता है। क्रिस्पर-कैस: यह सबसे प्रचलित और सटीक तकनीक है। टैलेन, बेस एडिटिंग और प्राइम एडिटिंग आदि प्रणालियां भी लक्षित बदलावों के लिए उपयोग की जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें