फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो दोस्तों ने गाड़ी लूटने के लिए की थी दिल्ली के टैक्सी चालक की हत्या, गिरफ्तार

Sat, 28 Feb 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी । पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। दिल्ली के भलस्वा डेयरी निवासी उबर गाड़ी के चालक शाहरुख खान (22) की हत्या कपड़े से गला घोंटकर दबाकर की गई थी। कैमला गांव निवासी प्रवीन उर्फ पिन्ना और सोनीपत के जवाहरा गांव निवासी जतिन ने पर आरोप है कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से हत्या की। दिल्ली की जहांगीरपुरी इलाके से लूट की नियत से गाड़ी बुक करवाकर लाए। बहाने से चालक को कैमला गांव में सुनसान जगह ले गए। हत्या के बाद शव को गाड़ी में ले जाकर स्टाैंडी गांव के पास नहर किनारे फेंक दिया। एक आरोपी शिमला और दूसरा अपने घर चला गया।
सीआईए दो यूनिट ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज एवं गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रवीन को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीन दिन का रिमांड मंजूर किया है। शुक्रवार दोपहर को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सेक्टर-9 से लूटी गई कार बरामद कर ली गई।
विज्ञापन

दिल्ली के भलस्वा डेयरी निवासी शाहरुख खान वहीं के अरबाज खान की गाड़ी ठेके पर चला रहा था। 23 फरवरी को जहांगीर पुर इलाके से उबर के माध्यम से उसे कैमला निवासी आरोपी प्रवीन और उसके सोनीपत के जवाहरा गांव निवासी जतिन ने घराैंडा के कैमला गांव के लिए बुक किया था। हत्या के बाद आरोपी प्रवीन उर्फ पिन्ना शिमला भाग गया। दूसरा आरोपी जतिन अपने गांव जवाहरा चला गया।
डीएसपी राजीव ने बताया कि सीआईए दो प्रभारी प्रवीण की टीम ने आरोपी प्रवीन को वीरवार रात को करीब डेढ़ बजे शिमला में माॅल रोड से गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ में सामने आया कि वारदात में उसका दोस्त जतिन शामिल है। शुक्रवार दोपहर को पुलिस की टीम ने जतिन को पानीपत के अहर गांव से गिरफ्तार किया।
-
हत्या करके 15 किलोमीटर दूर जाकर फेंका था शव

23 फरवरी को आरोपियों ने कैमला गांव में सुनसान जगह पर गाड़ी चालक शाहरुख की हत्या कर दी। इसके बाद शव को उसी की गाड़ी में डालकर कैमला से 15 किलोमीटर दूर स्टाैंडी गांव के पास ले गए। आरोपियों ने वहां नहर किनारे झाड़ियों में शव को फेंक दिया। मोबाइल फोन बंद आने पर परिवार ने पहले 23 फरवरी को तलाश की। सुराग नहीं लगा। इसके बाद 24 फरवरी को लोकेशन के आधार पर परिवार शाहरुख को ढूंढते हुए स्टाैंडी गांव के पास पहुंचे तो नहर किनारे शव मिला।
विज्ञापन




वर्जन

दिल्ली के भलस्वा डेयरी निवासी शाहरुख खान की मौत के मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रवीन उर्फ पिन्ना का तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दाैरान दूसरे आरोपी जतिन को गिरफ्तार किया गया है। अब आरोपियों से लूटी हुई गाड़ी, चालक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयोग किया गया कपड़ा बरामद किया जाएगा। -राजीव कुमार, डीएसपी, करनाल पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें