फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालाती महिला के अस्पताल से लापता होने पर दो महिला सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से शनिवार को हवालाती महिला लापता होने के मामले में दो महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। जेल प्रशासन ने दोनों महिला सिपाहियों की लापरवाही मानते हुए दोनों पर कार्रवाई की है। साथ ही जेल प्रशासन की तरफ से सिविल लाइन थाना पुलिस में महिला के लापता होने की शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी संजीव गौड़ ने बताया कि पानीपत के महिला थाना के एक मुकदमे में शामिल महिला करनाल जेल में बंदी के तौर पर भेजी हुई थी। कोरोना के संबंध में महिला को शुक्रवार के दिन कल्पना चावला में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को अचानक महिला वहां से लापता हो गई। महिला किसी को भी कुछ बनाए बिना ही लापता हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें