फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हिसार कृषि मेले में करनाल के दो किसान सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में सोमवार को आयोजित किसान मेले में करनाल जिले के कुचपुरा की महिला किसान हिना देवी व कैमला निवासी सतपाल सिंह को प्रमाणपत्र, स्मृति चिह्न देकर व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, उचानी के कोऑर्डिनेटर डॉ. महा सिंह ने बताया कि सतपाल सिंह को फसल अवशेष प्रबंधन तथा हिना को किचन गार्डनिंग में सराहनीय कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज कांबोज ने सभी किसानों को सम्मानित करते हुए किसानों की उनके कार्यों के प्रति रुचि की प्रशंसा की और भविष्य में बाकी किसानों को भी अपने साथ मिलाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें