मुगल माजरा स्थित एक फैक्टरी मालिक ने दो कर्मचारियों पर गैस सिलिंडर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
फैक्टरी के मालिक राकेश खन्ना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मुगल माजरा के समीप कृषि यंत्र की फैक्टरी है। आरोप है कि फैक्टरी में गाड़ी का ड्राइवर नीरज गैस सिलिंडर लेकर आता था और सुपरवाइजर नीरज की निगरानी में वह उतारे जाते थे। 4 अप्रैल को फैक्टरी में आए गैस सिलिंडरों के बारे में जब उसने नीरज से पूछा तो उसने 50 गैस सिलिंडर आने की बात कही जबकि गाड़ी में 28 सिलिंडर ही मिले। जब उसने दोनों कर्मचारियों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला की ये दोनों आरोपी कई महीनों से यह धोखाधड़ी कर रहे हैं। उन्होंने करीब 300 गैस सिलिंडर चोरी कर सस्ते दाम में एक दुकान पर बेचे हैं।