फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो नशा तस्कर काबू, 26 किलो अफीम बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला पुलिस करनाल की स्पेशल स्टाफ असंध की टीम ने मलिकपुर रोड असंध से आरोपी पूर्ण सिंह निवासी आरे वाली गली वार्ड-आठ, असंध को स्विफ्ट गाड़ी में नशीला पदार्थ लेकर जाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों से गाड़ी से 26 किलो 175 ग्राम अफीमयुक्त नशीला पदार्थ गट्टू बरामद किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी यह नशीला पदार्थ डेरा गामा के ही शमशेर सिंह निवासी डेरा गामा रोड नजदीक कॉन्वेंट स्कूल असंध नाम के व्यक्ति से लेकर आया था जिसको टीम ने असंध से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पूर्ण सिंह यह नशीला पदार्थ आरोपी शमशेर से कम दाम में लेकर आता है और ऊंचे दाम में बेचकर पैसे कमाता है। आरोपी पूर्ण सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें आरोपी जेल में रह चुका है और आरोपी शमशेर के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पूर्ण को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आरोपी शमशेर सिंह को कोर्ट में पेश कर आठ दिन का रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें