करनाल। कुंजपुरा थाना क्षेत्र में दबिश देकर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने महमदपुर गांव निवासी विक्रम उर्फ विक्की और खराजपुर गांव निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 15.70 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कुंजपुरा थाना में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी हिम्मत सिंह ने बताया कि आरेापी विक्रम और अनिल जल्दी अमीर बनने व शौक पूरे करने की लालसा में स्मैक की अवैध बिक्री में संलिप्त थे। गश्त के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ करके नशा तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करके पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। संवाद