फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत

Mon, 27 Feb 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पानीपत से जन्मदिन की पार्टी से अपने गांव लौट रहे दो बाइक सवारों को कैथल रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार ग्रामीण और एक फोटोग्राफर युवक की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन

कैथल के सुदरन गांव निवासी राम कुमार (50) के पानीपत में रह रहे भाई के पोते का जन्म दिन था। इसलिए राम कुमार जींद जिले के डूमर खां गांव निवासी फोटो ग्राफर ओमप्रकाश (33) को अपनी बाइक पर लेकर पानीपत गया था। शाम को जन्मदिन का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि शाम करीब पौने सात बजे असंध थाना क्षेत्र में खेड़ी शरफअली गांव के पास कैथल रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों मौके पर गिर गए। सूचना पर असंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक रमेश राणा ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें