फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रतनगढ़ हाल, बालाजी कॉलोनी कैथल रोड करनाल निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह जिला जेल के सामने बाला जी कॉलोनी में रहता है जहां उसका एक क्लीनिक है। 28 फरवरी वह कार में सवार होकर करनाल से घर आ रहा था। जेल के गेट के सामने पहुंचा तो एक जेसीबी चालक ने अचानक जेसीबी को मोड़ दिया और गलत दिशा में चलाने लगा। इस दौरान बाइक सवार एक चालक की जेसीबी से टक्कर हो गई। बाइक मामचंद निवासी कतलाहेड़ी चला रहा था। वह रिश्ते में उसके भाई का साला लगता है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

भतीजे की रस्म क्रिया में गए चाचा की हादसे में मौत
इंद्री। भतीजे की रस्म क्रिया में गए दाहा निवासी 40 वर्षीय सुनील की हादसे में मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव सीकरी निवासी आनंद ने बताया है कि उसका भाई सुनील 16 वर्षों से परिवार के साथ दाहा (करनाल) में रहता है, और 6 साल से टोयटा कंपनी पिपली में काम करता है। रविवार को सुनील सीकरी में चचेरे भाई के लड़के की रस्म क्रिया में आया था। शाम करीब 7 बजे हम रिश्तेदारों को बाइक से छोड़कर वापस आ रहे थे तो गांव कादरगढ़ के पास टाटा एस गाड़ी ने उसके भाई की बाइक को साइड मार दी। एंबुलेंस से इलाज के लिए इंद्री अस्पताल लाया गया जहां से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन सुनील ने जीरकपुर के पास दमतोड़ दिया। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें