फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो दिन में डेंगू के दो मरीज मिले, 235 हुई संख्या

Wed, 03 Dec 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में दो दिन में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। अब तक 235 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन में 19,104 घरों में डेंगू लार्वा की जांच की। 81 घरों में लार्वा मिला। इनमें से 47 मकान मालिकों को नोटिस दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के लक्षण मिलने पर मंगलवार को 380 लोगों की अलाइजा जांच की। अब तक विभाग 17,422 लोगों की अलाइजा जांच कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग की 166 शहरी और ग्रामीण टीमें अब तक कुल 14,55,227 घरों में डेंगू लार्वा की जांच कर चुकी हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें