करनाल। शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी में सोमवार को स्टूडेंट प्रोग्रेशन सेल के तत्वावधान में भगवत गीता आधुनिक उद्यमियों के लिए मार्गदर्शक विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता डाॅ. श्रुति ने बताया कि भगवत गीता के सिद्धांत जैसे स्वधर्म, निस्वार्थ कर्म, आत्मविश्वास, संयम, नेतृत्व क्षमता और दृढ़ निश्चय आधुनिक उद्यमिता की नींव को मजबूत बनाते हैं। प्राचार्य डाॅ. महेंद्र बागी ने विद्यार्थियों को गीता का पाठ करने व गीता से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। डाॅ. सुरेंद्र सिंह, डाॅ. राजकुमार, डाॅ. रणबीर सिंह, डाॅ. प्रदीप वत्स और डाॅ. स्वाति आदि मौजूद रहे। संवाद