फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 2 मरीजों की मौत 10 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना पॉजिटिव दो और मरीजों की मौत हो गई है। इसमें एक शिव कालोनी निवासी 57 वर्षीय महिला है तो वहीं सेक्टर-7 निवासी पुरुष शामिल हैं। अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा दस तक पहुंच चुका है। इससे अलावा जिले में सोमवार को सीआईए स्टाफ वन और टू के दो पुलिस कर्मचारियों सहित 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कोरोना के 21 मामलों में 2 मरीज करनाल जिले के बाहर से हैं। वहीं मरीजों में दुकानदार, स्टूडेंट, पुलिस, हाउस वाइफ आदि शामिल हैं। कोरोना पॉजिटिव के सबसे ज्यादा केस सदर बाजार के हैं जिनकी संख्या 6 हैं। इससे अलग पुलिस लाइन में एक केस, दयाल सिंह कॉलोनी में एक केस, गांव घिड़ में एक केस, शिव कॉलोनी गली नंबर 1 में तीन केस, सेक्टर 9 में चार केस, रास रेजिडेंस में एक केस, अशोकनगर में 2 केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 25844 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जबकि इनमें से 24911 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 663 मामले पाजिटिव हैं। इसमें से 10 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, 153 एक्टिव हैं तथा 500 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।
सीआईए वन और टू के कार्यालय को कराया सैनिटाइज
सीआईए वन व टू के दो पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इसके साथ ही कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। सीआईए वन स्टॉप पुलिस कर्मचारी निगदू थाना में दर्ज हुए हत्या के मामले में पकड़े गए हत्यारोपी के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुआ है। विदित हो कि निगदू थाना के एसएचओ समेत कई स्टाफ बीते रोज कोरोना पाजिटिव पाये गये थे। एसपी के अनुसार 48 घंटे तक निगदू थाना क्षेत्र में आने वाले वासी अपनी शिकायत बुटाना थाने में व सीता माई चौकी में दे सकते हैं।
विज्ञापन

कोर्ट के बाहर छोले कुलचे की रेड़ी लगाने वाली महिला भी कोरोना संक्रमित
सेक्टर-12 स्थित जिला कोर्ट के सामने छोले कुलचे की रेड़ी लगाने वाली महिला व उसका पति भी कोरोना संक्रमित पाया गया है जो अशोकनगर के रहने वाले हैं।
दिल्ली व मौलाना हॉस्पिटल में दाखिल थे दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज
शिव कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय महिला 17 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। वह कैंसर से भी पीड़ित थी। इस कारण उन्हें मौलाना हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज दिल्ली के हॉस्पिटल में चल रहा था। वहां उन्होंने जब कोरोना टेस्ट कराया तो पॉजिटिव पाई गई थी। इससे अलग सेक्टर 7 निवासी भी 17 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका इलाज दिल्ली के हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई।
अति आवश्यकता पड़ने पर ही थाने में आएं नहीं तो ऑनलाइन कराएं शिकायत दर्ज
पुलिस के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को पहले से ही निर्देश जारी किए हुए हैं कि वह अपना बचाव करते हुए ही आरोपियों से पूछताछ करें। इसके साथ ही लोगों से भी अपील है कि वह अति आवश्यकता पड़ने पर ही थाने में आएं नहीं तो ऑनलाइन अपनी शिकायत दें। उसके बाद जांच अधिकारी खुद शिकायतकर्ता से संपर्क कर लेगा।
विज्ञापन

सुरेंदर सिंह भौरिया, एसपी करनाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें