फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में 9 साल के बच्चे व 7 साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। गांव अराइपुरा स्थित जिंदल ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर सुधीर ने बताया कि वह गांव पावटी कलां, जिला शामली का रहने वाला है। उसका भाई अनिल परिवार सहित जिंदल ईंट भट्ठे पर रहता है। उसकी 7 साल की बेटी काजल एक अप्रैल दोपहर 12 बजे कालरम रोड स्थित दुकान पर गई थी जहां सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं गांव बडौता निवासी सुखदेव ने बताया कि उसका छोटा बेटा सागर (9) एक अप्रैल को बच्चों के साथ स्टेडियम में खेलने गया था। शाम 6.30 बजे वापस आते समय मूनक रोड क्रास कर था तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें