इंद्री के गांव गुमटो निवासी संजीव को इंग्लैंड के बजाए दुबई भेजकर 5.30 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह, लाभ कौर निवासी मठेडी शेखांवाली अंबाला, अजय, निवासी दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गुमटो निवासी कुलदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई संजीव कुमार को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 5.30 लाख रुपये लिए और उसे दुबई भेज दिया। कहा कि बाद में इंग्लैंड भेज देंगे। आरोपियों ने दुबई में उसे प्रताड़ित और रुपये मांगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।-संवाद