फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हाईवे पर टकराई दो कारें, एक में लगी आग, दूसरी नहर में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- होंडा कार में सवार तीन लोग मौके से फरार, दूसरी कार का चालक चोटिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मधुबन। नेशनल हाईवे पर पक्के पुल के पास बुधवार देर रात एक सीएनजी होंडा सिविक कार ने ईको कार को टक्कर मार दी जिससे ईको कार सूखी नहर में जा गिरी, जबकि होंडा कार में आग लग गई।

आग लगने से हाईवे पर अफरातफरी मच गई। मधुबन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। वहीं होंडा कार में सवार तीन युवक फरार हो गए। इसके अतिरिक्त नहर में गिरी ईको कार में चालक मौजूद था, जिसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जिसको नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


कंपनी फिटिड नहीं थी सीएनजी किट

रात 11 बजे एक होंडा सिविक कार करनाल से दिल्ली की तरफ जा रही थी। गाड़ी तेज रफ्तार में थी तभी उसकी सीएनजी किट में आग लग गई। इसी दौरान कार ने अपने आगे चल रही ईको कार को भी टक्कर मार दी और ईको कार आवर्धन नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि नहर में पानी नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि होंडा कार में कंपनी फिटिड सीएनजी किट नहीं थी। जिस कारण हादसा हुआ है।

राहगीरों ने बताया कि होंडा कार में तीन युवक सवार थे। आग लगने के बाद तीनों फरार हो गए। ईको कार के चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे तक जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


बुधवार देर रात एक कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी थी। जिससे कार नहर में गिर गई थी और एक कार में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड से कार में लगी आग पर काबू पाया गया। मामले की जांच की जा रही है।
मनीष कुमार, थाना प्रभारी, मधुबन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें