फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अदालत परिसर की पार्किंग में आग से दो कारें जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। अदालत परिसर की पार्किंग में वीरवार सुबह कूड़े में आग लग गई। आग ने वकीलों की दो कारों को भी चपेट में ले लिया। जिससे वहां खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाटर कैनन वैन को बुलाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वेगनआर कार पूरी तरह और फॉर्च्यूनर कार का आधा हिस्सा जल गया था। इस बीच दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन

अधिवक्ता जेपी शेखपुरा ने बताया कि वकीलों की पार्किंग में सैकड़ों कारें खड़ी होती हैं। यहां कचरा भी पड़ा रहता है। वीरवार को कचरे में आग लग गई। शायद किसी ने जलती बीड़ी या सिगरेट डाल दी होगी, तभी यह आग लगी है। इस कचरे के ढेर के समीप भी तीन-चार कारें खड़ी थी। पहले वेगनआर कार में आग लगी तो लोगों ने काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कार सीएनजी की थी तो ब्लास्ट होने से आग और भड़क गई। इसके साथ ही फॉर्च्यूनर कार भी खड़ी थी। उसे भी वहां से हटाने का प्रयास किया मगर उस कार के हैंडब्रेक लगे थे जिससे उसे हटा नहीं पाए और वह कार भी आग की चपेट में आ गई। दमकल विभाग की गाड़ी भी देरी से पहुंची। इस कारण पुलिस की वाटर कैनन से ही आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें