माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज की एनसीसी कैडेटस पूजा भारती और प्रिया को उनकी उपलब्धियों पर सम्मानित किया गया है। नवोदय विद्यालय में चल रहे शिविर में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर विकाश राय ने उन्हें सम्मानित किया। कॉलेज के एनसीसी अफसर लेफ्टिनेंट डॉ. देवी भूषण ने बताया कि कैडेट प्रिया और पूजा भारती एनसीसी की प्रथम वर्ष की कैडेट हैं।
उन्होंने बताया कि कैडेट प्रिया ने इंटरकॉलेज यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीता है जबकि कैडेट पूजा भारती ने इंटरकॉलेज यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीत कॉलेज और 7 हरियाणा एनसीसी बटालियन का नाम रोशन किया है। प्रधान सरदार कंवरजीत सिंह प्रिंस ने दोनों को बधाई दी और कहा कि कॉलेज की तरफ से इनको हरसंभव सुविधा प्रदान की जाएगी। प्रिंसिपल डॉ. गुरिंद्र सिंह ने कहा कि इन दोनों का कॉलेज की तरफ से हर संभव सहयोग किया जायेगा।