फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भिड़ीं दो बाइकें, सिविल इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कोहरे के कारण दो बाइकों की भिड़ंत में सिविल इंजीनियर की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में रोहतक निवासी शिव शंकर ने बताया कि वे अपने भाई रवि यादव से मिलने के लिए करनाल आए थे। उनका भाई राठी बिल्डर कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। शाम करीब छह बजे भाई कंपनी की साइट से किसी काम से कंपनी के फ्लैट पर अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान सामने से आ रही बाइक ने उनके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनका भाई सड़क पर गिर गया और उसके सिर में चोट लग गई। भीड़ व कोहरे का फायदा उठाकर आरोपी बाइक चालक मौके से भाग गया। इसके बाद लोग भाई को घायल अवस्था में निजी अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो

आंवला। वाल्व जो फट गया था-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें