फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ड्यूटी से घर लौट रही महिला से पर्स छीनकर भागे दो बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। घरौंडा बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर के पास बाइक पर सवार दो युवक घरौंडा के वार्ड नंबर 5, राइस मिल कॉलोनी निवासी मीनाक्षी से पर्स छीनकर भाग गए। वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही थीं।
महिला के पर्स में दो महंगे मोबाइल, जरूरी दस्तावेज और नकदी थी। घटना के बाद महिला ने आरोपियों की काफी तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़िता ने थाना घरौंडा में शिकायत दी। घरौंडा थाना पुलिस ने छीना झपटी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घरौंडा के वार्ड नंबर 5, राइस मिल कॉलोनी निवासी मीनाक्षी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की शाम वह ड्यूटी खत्म करके वापस घरौंडा आ रही थीं। वो बस स्टैंड पर उतरकर पैदल अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर के पास अचानक पीछे से दो बाइक सवार आए। दोनों ने चलती बाइक पर उनके हाथ से पर्स छीन लिया और मौके से बाइक लेकर भाग गए। शिकायतकर्ता मीनाक्षी ने बताया कि उनके पर्स में आईफोन 13 प्रो और सैमसंग 22 अल्ट्रा मोबाइल था।
विज्ञापन

इसके अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड और करीब 500 रुपये की नकदी थी। उन्होंने आरोपियों के पर्स छीनने के बाद शोर मचाया। लेकिन दोनों भाग गए। घरौंडा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें