माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने करीब साढ़े छह किलो चूरापोस्त के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
मंगलौरा चौकी प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि आरोपी बाइक सवार घरौंडा वासी मोहब्बत सिंह उर्फ मक्खा और नीलोखेड़ी निवासी सुखदेव सिंह को नाकाबंदी के दौरान यूपी सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े छह किलो चूरापोस्त बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नशे की इस खेप को यूपी में एक ट्रक चालक से लेकर आए थे। आरोपी मोहब्बत सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं।