फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अफीम और चूरा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने सूचना के आधार पर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में आरोपी की पहचान मुनेशवर कुमार यादव निवासी गांव हैन्डुम थाना लावालौग जिला चतरा (झारखंड) के तौर पर हुई है। आरोपी के कब्जे से मौके 255 ग्राम अफीम बरामद की गई है। सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में अपराध अन्वेषण शाखा असंध की टीम द्वारा ने आरोपी पवनदीप निवासी गांव दनोली असंध को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम चुरा पोस्त बरामद किया गया है। उप निरीक्षक खेमचंद ने बताया कि आरोपी की खिलाफ थाना असंध में मादक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में आरोपियों को पेश अदालत कर गहनता से पूछताछ करने और नशे के इस कारोबार में संलिप्त आरोपियों के अन्य साथियों का पता लगाने के लिए अग्रिम अनुसंधान जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें