फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार

Fri, 03 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला पुलिस की सीआईए -1 टीम ने अवैध हथियार रखने के दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि पहले मामले में टीम की ओर से विश्वसनीय सूचना के आधार पर सेक्टर 32/33 के एरिया से आरोपी दुष्यंत निवासी तकौड़ी, जिला शामली, उत्तर प्रदेश को एक अवैध देशी पिस्तौल 12 बोर और एक कारतूस सहित काबू किया है। दूसरे मामले में टीम ने मेरठ रोड नजदीक रिंग रोड से आरोपी राघव निवासी शामली, उत्तर प्रदेश को एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर और एक कारतूस सहित काबू किया है। इनके खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें