करनाल। नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रोपियों के कब्जे से कुल 20 किलो 345 ग्राम डोडा पोस्त और 1 किलो 27 ग्राम अफीम बरामद की है।
पहले मामले में सीआईए असंध टीम इंचार्ज उप निरीक्षक सलिंदर ने बताया कि उन्होंने कार्रवाई करते हुए रवींद्र निवासी गांव खेड़ी सर्फली, असंध को 20 किलो 345 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना असंध में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसका न्यायालय में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। दूसरे मामले में सीआईए-1 की टीम के प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि प्रीतपाल सिंह निवासी गांव बांसा, जिला करनाल को रकबा बांसा ,से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 27 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिसे 5 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया है।