फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: आर्यन हत्याकांड में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या करने वाले दो आरोपी। प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-14 की मुख्य मार्केट में कार सेल-परचेज कार्यालय के ऊपर बने कमरे में युवक आर्यन की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात में सक्षम उर्फ कृष ने आर्यन पर चाकू से वार किए थे जबकि वैभव ने लाठी-डंडों से हमला किया था। सीआईए-1 की टीम ने बुधवार को दोनों को उधम सिंह चौक से काबू किया।


सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह के अनुसार, 12 अक्तूबर को आर्यन अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-14 की मुख्य मार्केट में कार सेल-परचेज कार्यालय के ऊपर बने कमरे में मौजूद था। इसी दौरान वहां पहुंचे युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन




हमले में आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच



पुलिस अधीक्षक करन गोयल के अनुसार, सहायक उप निरीक्षक मदन सिंह की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया की जाएगी। पूछताछ में वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े दूसरे तथ्यों की जांच की जाएगी। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें