फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्टवांटेड कृष्ण दादूपुर और सन्नी के इशारे पर रेकी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोस्टवांटेड कृष्ण कुमार दादूपुर और सन्नी उर्फ मांस के इशारे पर नरेश अंजनथली के परिवार व रिश्तेदारों की रेकी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को वीरवार अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन के रिमांड पर भेजा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नरेश अंजनथली के परिवार की हत्या करने के मकसद से रेकी की जा रही थी। जिस बाइक से आरोपी रेकी करते थे, उसे कुछ समय पहले उन्होंने यमुनानगर के थाना रादौर क्षेत्र से लूटा था।
विज्ञापन

सीआईए-01 के एएसआई प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में टीम ने आरोपी बंटी वासी गांव सतोद जिला सीकर राजस्थान और संदीप कुमार वासी न्यू कृष्णा विहार ज्वाला नगर, रामपुर उत्तर प्रदेश को एक बाइक सहित रेलवे ब्रिज स्टेशन एरिया टी प्वाइंट नीलोखेड़ी से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 12 बोर, एक अवैध पिस्तौल 32 बोर व 10 रौंद बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि वे करीब 15-20 दिन से कृष्ण दादूपुर व सन्नी के कहने पर नरेश वासी गांव अंजनथली के रिश्तेदारों की रेकी कर रहे थे। दोनों मोस्टवांटेड के साथ क्रेटा कार लूटने की वारदात में भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें