करनाल। नई अनाज मंडी के आढ़ती की कार का शीशा तोड़कर 39 लाख 20 हजार रुपये चोरी करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी में से 34 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी अशोक और जींद निवासी पंकज के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जींद जिले के गांव नगूरा से गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। ब्यूरो