फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: इमिग्रेशन सेंटर के बाहर गोली चलाने वाले दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
- रंगदारी न देने पर की थी फायरिंग, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण कैनाल स्थित इमिग्रेशन सेंटर की सीढ़ियों पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इन आरोपियों से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल व छह रौंद बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के नाम व पते का खुलासा नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि पांच दिन के रिमांड के बाद ही वह मामले का खुलासा करेंगे।
यह मामला रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले ही इमिग्रेशन सेंटर के संचालक से फोन पर करीब एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी के रुपये न देने पर ही यह गोलियां चलाई गई हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस अभी कोई खुलासा नहीं कर रही है। बुधवार शाम को कर्ण कैनाल पर थामेस और आरवी इमीग्रेशन के बाहर एक व्यक्ति ने तीन राउंड फायर किए और वह वहां से पहले तो पैदल फरार हुआ। फिर ई-रिक्शा से हाईवे पर गया और बस में बैठ गया। वहां पर सेंटर संचालक के साथियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया था। वहीं पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जो उसके साथ था। इस वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण कैनाल पर इमिग्रेशन सेंटर के बाहर गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया है। जिन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
दीपक सहारन एसपी करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें