करनाल। थाना निसिंग पुलिस ने मकान में घुसकर पानी की आठ टोंटियां चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहन व सुखदेव निवासी गांव गुनियाना, करनाल के रूप में हुई। शिकायतकर्ता जतिंद्र बंसल निवासी निसिंग ने थाना निसिंग में शिकायत देकर बताया था कि सात नवंबर को सुबह मकान पर लगी पानी की आठ टोंटियां गायब मिलीं। सहायक उप निरीक्षक विनीत कुमार की टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद