करनाल। थाना रामनगर की टीम ने अवैध चाकू रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिव कॉलोनी, करनाल निवासी बोबी है। इस संबंध में सहायक उप निरीक्षक टेकचंद ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ नसीबपुर कॉलोनी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम डब्ल्यूजेसी नहर के पास पहुंची तो एक नशेड़ी किस्म का युवक पैदल आता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे कुछ दूरी पर ही काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद हुआ। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना रामनगर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया। संवाद