फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चाकू से हमला करने के मामले में नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना चांदनी बाग पुलिस ने सांई कॉलोनी में दो सगे भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने टीम ने आरोपी निखिल और उसके साथी को सांई कॉलोनी से ही गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप ने बताया कि साई कॉलोनी निवासी रामकुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि 25 मई की शाम करीब 7:20 बजे वह अपना फोर व्हीलर (छोटा हाथी) लेकर घर लौट रहा था। वह जब कॉलोनी में कत्याल गार्डन के पास पहुंचा तो उस पर कुछ हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया था। शोर सुनकर उसका भाई आया तो उस पर भी हमला किया गया था। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। शनिवार शाम को पुलिस ने निखिल व एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने हमला करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें