करनाल। एसके मार्शल आर्ट अकादमी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को कर्ण कमल कार्यालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सम्मानित किया।
केंद्रीय मंत्री ने अकादमी के संचालक मास्टर सतीश कुमार राणा को कोरिया कुकी वन की ओर से इंटरनेशनल मास्टर बनाए जाने पर बधाई दी। सम्मानित होने वालों में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों में आर्यन राणा, सिद्धार्थ, मानवी, मनकीरत, आरती, माहिका शामिल रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद